फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया वाहनी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी

Sat, 06 Aug 2016 10:48 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
पार्टी बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारणी की बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को 10 अगस्त को होने वाले लोहिया वाहनी के मंडलीय कार्यक्रमों को सफल बनाने को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष भइया लाल ने बताया कि 10 अगस्त को लोहिया वाहनी का मंडलीय सम्मेलन जिला मुख्यालय के श्रंगार पैलेस में व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का मंडलीय सम्मेलन 16 अगस्त को मंडल स्तर पर बांदा में होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने चित्रकूट के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड में राहत पैकेटों का वितरण कराने के साथ कई योजनाएं मुख्यमंत्री ने चालू की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सत्यनारायण पटेल, मानिकपुर प्रत्याशी निर्भय सिंह पटेल, पूर्व जिला महासचिव नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, गौरी शंकर मिश्रा, गुलाब गुप्ता, मो. गुलाब खां, फराज खा, पवन पटेल, अफजल अली, मंगल, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें