फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः लॉकडाउन के चलते स्थगित रहा आढ़तियों का अनशन

विज्ञापन
फोटो-7- गल्ला आढ़तियों के साथ बैठक करते पूर्व सांसद व व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। गल्लामंडी सचिव व आढ़तियों के बीच चल रहे विवाद में आढ़तियों ने रविवार को लॉकडाउन के चलते अनशन स्थगित रखा। मंडी सचिव के अवकाश से न लौटने पर समझौते की बात भी आगे नहीं बढ़ सकी। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने गल्ला आढ़तियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। इसमें तय हुआ कि सोमवार से अनशन जारी रहेगा। इसमें कई जिलों के व्यापारी नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 25 अगस्त को मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित गल्ला मंडी परिसर में एक व्यापारी का बिजली कनेक्शन काटने के बाद हुए विवाद में मंडी सचिव विपुल कुमार ने 17 व्यापारियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे नाराज आढ़तियों की तब से लगातार हड़ताल जारी है। आढ़तियों ने प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी व डीएम शेष मणि पांडे को भी मामले की जानकारी दी थी। शनिवार को अनशन भी किया था, लेकिन रविवार को लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।
ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सुनील द्विवेदी के सदर रोड स्थित आवास पर रविवार को गल्ला आढ़तियों व व्यापार मंडल के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि आढ़तियों की मांग जायज है।
विज्ञापन

मंडी सचिव ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराकर अन्य अधिकारियों को गुमराह किया है। इसकी जांच होनी चाहिए और आढ़तियों पर दर्ज मामला वापस हो। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि उनकी मांगें पूरी न होने पर सेामवार से फिर अनशन शुरु होगा। सोमवार व मंगलवार को बांदा, राठ, उरई व कानपुर के व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी अनशन स्थल पर पहुंचेंगे।
बैठक में गल्ला व्यापार समिति के संरक्षक शिवमंगल सिंह, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता, लक्ष्मी केशरवानी, आनंद अग्रवाल, बृजकिशोर शिवहरे, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, ओमप्रकाश साहू, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता व धर्मचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें