फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट के बाद बढ़ी चहलपहल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 11- लॉकडाउन-5 में छूट मिलने के बाद शहर के बाजार में सुबह कई जगह चहल पहल दिखी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन के पांचवें चरण में जिले का नजरा बदला गया। बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक चहल पहल दिखी। मजदूर भी अपने घरों से काम के लिए निकले। सभी कार्यालय भी पूरी तरह से खुले रहे। सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन जरूर किया गया। पहले दुकानें खोलने के लिए शाम 5 बजे तक ही समय था जो अब सुबह 8 बजे से शाम सात बजे तक हो गया है। दुकानें पहले की तरह ही रोस्टर के अनुसार खोलने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

1 जून से ल ॉकडाउन के पाचवें चरण में कई तरह की छूट मिलने से जिले का नजरा बदल गया। शहर सहित राजापुर, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, शिवमपुर कस्बे में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल देखी गई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को बाहर फुटपाथ तक सजाया। बडे से लेकर छोटे दुकानदारों में उत्साह देखा गया। ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही।
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कहा कि सोमवार से ट्रेन व तथा बसों का संचालन हो गया है। अभी बाहर से काफी लोग आ रहे हैं। ऐसे में संक्त्रस्मण को बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। व्यापारी तय रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोलें । सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा। उन्होंने व्यापारियों से यह भी कहा कि बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को सामग्री न दें। दुकानदार भी बिना मास्क दुकान पर न बैठे।
विज्ञापन

अगर निरीक्षण के दौरान बिना मास्क के कोई ग्राहक व दुकानदार पाया जाएगा तो जुर्माना किया जाएगा। दुकान व प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर आदि व्यवस्थाएं रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, पंकज अग्रवाल, गुलाबचंद गुप्ता, सुशील द्विवेदी, राहुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, धर्मचंद गुप्ता, रामसागर चतुर्वेदी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
चित्रकूट। धार्मिक स्थानों पर घूमने फिरने व दर्शन करने पर प्रतिबंध जारी रहने के चलते होटल व रेस्टोरेंट की अभी अनुमति न होने से संचालक निराश हो गए। धर्मनगरी में सैकड़ों होटल व रेस्टोरेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें