फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक किसी से न करें अभद्रता, अधिकारी दूर करें भोजन की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के साथ अधिकारी राशन वितरण पर ध्यान दें। अगर राशन कार्ड की समस्या आ रही है तो वहां कैंप लगाकर कार्ड बनाएं। ताकि 15 अप्रैल से निशुल्क अनाज वितरण किया जा सके। लॉकडाउन के दौरान भोजन की समस्याएं लगातार प्राप्त हो रही हैं। इसका समाधान कराया जाए। वहीं महामारी काल में चिकित्सकों पर काम का बोझ ज्यादा रहता है। ऐसे में चिकित्सक संयम बरतें, किसी के साथ अगर अभद्रता की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह बातें डीएम शेषमणि पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिकारी बाहर से आए लोगों की जरूरी चीजें मुहैय्या कराने में कोताही न बरतें। उनकी ठहरने की व्यवस्था, भोजन आदि समुचित तरीके से हो। उन्होंने कहा कि भोजन की समस्या लगातार प्राप्त हो रही हैं। कंट्रोल रूम में सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी ध्यान दें। किसी भी स्तर पर खाने की समस्या न आने पाए। कोई भी भूखा न रहे। विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाएं खाना वितरण करा रही हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन कराएं तथा किस क्षेत्र में वह कितने लोगों को वितरण करते हैं उसकी सूची भी लें और क्वालिटी की भी जांच करें। किसी उचित दर विक्रेता की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही कराएं।
होम डिलीवरी के व्यवस्था लगातार जारी रहे। ताकि अगर लाक डाउन बढ़े तो कोई समस्या न हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि विद्युत की कटौती किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। अगर कोई फाल्ट आए तो तत्काल उसे ठीक करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें