चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के कुर्मी पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बिजली गिरने से विद्यालय का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ ईटें नीचे गिर गई। हादसे में स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए।
शनिवार की सुबह रामनगर क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही थी। उसी समय तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और रामनगर ब्लॉक के कुर्मी पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गिर गई।
बताया जाता है कि इसी के साथ विद्यालय में बने छज्जे को क्षति पहुंची। इसकी ईटें टूटकर नीचे गिर गईं। घटना के समय विद्यालय में पढ़ाई कार्य चला रहा। जैसे ही हादसा हुआ बच्चे व शिक्षक डर गए और बाहर की ओर भागे।