संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सोमवार भगवान श्रीराम की वनस्थली पर पांच दिवसीय दीपदान मेले का समापन हो गया। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में दीपदान किया। पंचक्रोसीय परिक्रमा लगाई। मेला क्षेत्र में यूपी सहित एमपी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था में लगे रहे।
पांच दिवसीय मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं में दीपदान करने के लिए उल्लास दिखा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मंदाकिनी नदी में दीपदान किया। इसके बाद पंचक्रोसीय परिक्रमा लगाई। कामदगिरि पर्वत पर कई स्थानों पर दीपदान किया। धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थल जानकीकुंड, सतीअनुसुइया सहित भरतकूप के दर्शन किए। संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल में साढ़े 12 वर्ष चित्रकूट क्षेत्र में ही व्यतीत किया। जब रावण को मारकर लंका विजय के बाद अयोध्या लौट रहे थे। उस समय उनका पुष्पक विमान कुछ छड़ के लिए चित्रकूट में रूका था। भगवान श्रीराम ने ऋषि -मुनियों से आशीष लिया था। जिसमें श्रीराम ने मंदाकिनी के तट पर दीपदान किया था। उसी समय से यह परंपरा चित्रकू ट में चली आ रही है।
दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ आयोजन
चित्रकूट। लालापुर गांव स्थित प्राचीन वाल्मीकि आश्रम में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महंत भरतदास के साथ साधु संतों व भक्तों ने 51 हजार रुपये दिए आश्रम में जलाए। लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरूआत किया।
यूपी एमपी के अधिकारी मिलकर संभाली व्यवस्था
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में यूपी व एमपी के अधिकारियों ने मिलकर व्यवस्था देखी। भीड़भाड़ वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। चित्रकूट जिले के अधिकारी शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, एसडीएम रामप्रकाश, सीओ रजनीश कुमार यादव, कोतवाल अरुण कुमार पाठक सहित एमपी क्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे। धर्मनगरी क्षेत्र के हनुमान धारा तीर्थ स्थल में लगे रोप-वे का निरीक्षण सतना जिलाधिकारी अजय कटेसारिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि यहां पर रोप-वे के लगने से पर्यटकों की संख्या बढे़गी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर एसपी अभिनव चौकसे व नया गांव थानाध्यक्ष आरबी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सोमवार की देर शाम से ही विभिन्न जिलों से आए लगभग साढ़े चार हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी पूरी कर घर वापसी करने लगे।
-------------------------------
मसाज व चेजिंग रूम की सुविधा सबने सराही
चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के लिए इस बार प्रशासन के साथ मिलकर कारपोरेट ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रामघाट में महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा मुहैया कराई। इसके अलावा श्रद्धालुओं की थकान मिटाने के लिए स्वचलित मसाज मशीनों से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मसाज शिविर लगाया। इस मौके पर ऋषि मिश्रा, विवेक सिंह, संदीप ठाकुर, घोरपडे, अंशू गुप्ता, संजय सोनी आदि ने इन शिविरों में विशेष सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने इन सुविधाओं को सराहा।