चित्रकूट। जिले में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रोेें की नदी सहित नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर कच्चे घर गिर गए। जलभराव होने से लोग परेशान रहे। वहीं बारिश से सड़कों को भी नुकसान हुआ।
मानिकपुर क्षेत्र के बरदहा नदी में पानी बढ़ जाने से ग्रामीणों को आवागमन में समस्या हो रही है। मानिकपुर क्षेत्र के बहिलपुरवा व मारकुंडी क्षेत्रों के कई कच्चों घरों की दीवार गिर गई। खेतों में भी पानी भरने से तिल सहित अन्य फसलों को नुकसान भी हुआ है।
बलुआ, रमेश, सुरेश फूलचंद्र आदि किसान ने बताया कि खेेतों में पानी भरने लगा है। वहीं राजापुर, मऊ, पहाड़ी, सरैया आदि क्षेत्रों में सड़कों व गलियों में जल भराव की समस्या रही।