फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल घर बैठे कर रहे सर्वे

Sat, 14 Mar 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई खुर्द के ग्रामीणों ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुई फसल की बर्बादी के सर्वे में लेखपाल द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने एसडीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन देकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

मवई खुर्द के ग्रामीण पूर्व प्रधान दुर्गाप्रसाद, वरुण सिंह, विपिन सिंह जयलाल, रामनाथ, जगन्नाथ, मुन्नासिंह आदि ने आरोप लगाया कि वे लोग ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुके हैं।

अब गांव में मुआवजे के लिए लेखपाल द्वारा किया जा रहा सर्वे हवा हवाई है। मौके पर बिना जाए मनचाहा सर्वे किया जा रहा है और कागजों में दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में उन लोगों को फसल का पूरा मुआवजा कैसे मिलेगा। ग्रामीणों ने एसडीएम एके श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर  लेखपाल से सही आकलन कराने और छोटे काश्तकारों को भी मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें