फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल और बीएसएनएल कर्मी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें राजापुर तहसील के लेखपाल और बीएसएनएल अधिकारी शामिल हैं। दोनों दफ्तरों के गेट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। परिसर को सैनिटाइज कराया गया। दोनों दफ्तरों के कर्मचारियों और पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। संक्रमिताें को बांदा मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को 532 सैंपल की रिपोर्ट आई है। 301 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब जिले में 111 पॉजिटिव हैं। एक्टिव केस 11 बचे हैं। अब तक 9760 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 7714 की रिपोर्ट आ चुकी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को दो महिला स्वास्थ्यकर्मी सहित पहाड़ी व मऊ में कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें