फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा में 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Tue, 12 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीजीआईसी में मदरसा बोर्ड की परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड परीक्षा में सोमवार को जनपद के पांच केंद्रों में शुरू हुईं। परीक्षा में पंजीकृत 920 छात्र-छात्राओं में पहले दिन 19 गैर हाजिर रहे। जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को गॅर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल पंजीकृत 920 परीक्षार्थियों में जीजीआईसी बांदा में 533, जीजीआईसी कोर्रही में 131, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू में 60, संगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्ला में 137 और विनोबा भावे इंटर कॉलेज कमासिन में 59 परीक्षार्थी हैं। सोमवार को पहली पाली में 7 और दूसरी पाली में 12 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। मुंशी, मौलवी, कामिल, फाजिल, आलिम, अरबेकि, अदब अरेबिक, फाजिल अदब परिसियन समेत कई कक्षाओं की फारसी अरबी विषयों की परीक्षाएं सुरक्षा के बीच हुईं। केंद्र व्यवस्थापकों के आंतरिक सचल दल ने छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें