फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलेंडर से लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

Thu, 10 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
सिलेंडर में लगी आग बुझने के बाद बची गृहस्थी सहेजती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह मुख्यालय के गोकुलपुरी स्थित एक घर में लीकेज सिलेंडर से आग लग गई। सूचना के बावजूद फायर बिग्रेेड समय से नहीं पहुंची तो परिजनों ने खुद आग बुझाने का काम किया। अग्निकांड दो मासूम बालिकाएं बच गई लेकिन गृहस्वामी झुलस गया। वहीं एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन


गोकुलपुरी के रामसूरत राजपूत के घर में उनकी पत्नी कमला देवी खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर में लीकेज होने से गैस चूल्हे में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देख परिजन चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। गृहस्वामी के साथ पड़ोसियों ने बालू व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान राममूरत आग से झुलस गया पर उनकी नातिन प्रगति और संतोष बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

कमला देवी ने बताया कि एक दिन पहले ही एजेंसी से गैस सिलेंडर मंगाया गया था। इसे एजेंसी में जांचा परखा नहीं और लीकेज सिलेंडर दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें