फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने प्रदर्शन कर निकाला जुलूस

Mon, 16 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन लगातार आठवें दिन जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकाला। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजापुर के सीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सीओ राजापुर ने साथी अधिवक्ता पर गलत ढंग से मामला दर्ज किया है और एसडीएम वकीलों से ठीक व्यवहार नहीं करते।

अधिवक्ताओं का एसडीएम पर अनियमितताओं पर लिप्त होने का भी आरोप है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस कचहरी से ट्रैफिक चौराहा होते हुए पटेल तिराहे से फिर कचहरी पहुंचा। उसके बाद अधिवक्ता प्रदीप निगम, प्रणव त्रिपाठी, धर्मेंद्र तिवारी, विनीत पयासी और संतोष कुमार मिश्र आदि क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन स्थल पर सूर्यपाल सिंह, केके तिवारी, बीडी मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी आदि ने पहुंचकर अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें