24 सीकेटीपी-06-तहसील परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
मानिकपुर(चित्रकूट)। गोंडा के कर्नलगंज में अधिवक्ता सुभाष मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राममिलन यादव ने की। बैठक में घटना की सभी ने निंदा की। महासचिव राम दिनेश द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्याप्त है। बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
इसके जरिए एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी न्यायालयों में कार्यरत अधिवक्ताओं को समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को अविलंब लागू करने, अधिवक्ता सुभाष मिश्रा के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी व अधिवक्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल किशोर, कोषाध्यक्ष अवध किशोर, संयुक्त सचिव आशीष सिंह गौतम, अवधेश पांडेय, जयप्रकाश करवरिया, प्रभाकर पांडेय, राम सुशील तिवारी समेत अधिवक्ता मौजूद रहे।