फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पीठ पर चोट का निशान मिलने से रोका अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नंदू पुरवा निवासी बिजली लाइनमैन शिव शंकर शुक्ला के फंदा लगाने के मामले में सोमवार को परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजन का आरोप है कि मृतक की पीठ पर चोट के निशान हैं, जिन्हें पुलिस ने नहीं देखा।
विज्ञापन


भटरी के मजरा नंदू पुरवा निवासी शिव शंकर शुक्ला का शव फंदे से लटका मिला था। सोमवार को अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान शव को नहलाते समय पीठ पर पिटाई के निशान दिखने से परिजन ने प्रक्रिया रोक दी। सूचना पर थाना प्रभारी नरेश कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को समझाया कि शरीर पर कोई भी चोट होगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आ गई होगी। निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाने के बाद परिजन माने। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोपहर करीब 12:30 बजे वाल्मीकि नदी के बाका घाट पर मृतक के बड़े भाई उमाशंकर शुक्ला ने मुखाग्नि दी।
सीओ यामीन अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, लाइनमैन शिव शंकर शुक्ला की मौत के मामले में पिता राजेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर सरधुवा थाना के दरोगा अजहर जमाल के खिलाफ हत्या और डरा-धमका कर जबरन वसूली की प्राथमिकी रविवार को दर्ज हो चुकी है। साथ ही एसपी अरुण कुमार सिंह ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें