फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत तैयार, खाद खरीदने के लिए पैसे नहीं

Sat, 19 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
बैंक से रूपये निकालने के लिए लाइन में खड़े लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नोटबंदी का असर रबी की फसल की तैयारी करने वाले किसानों पर खासा पड़ रहा है। किसानों को बीज, खाद, सिंचाई के लिए रुपये की सख्त जरूरत है लेकिन नगदी न होने से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। बैंकों में जब दो हजार रुपये का नोट थमा दिया जाता है तो वे निराश होकर घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन


 किसानों ने नवंबर माह में रबी की फसल की तैयारी शुरू कर दी थी। अचानक आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा होते ही किसानों को बीज व खाद खरीदने की चिंता सताने लगी। बैंकों के बाहर घंटों लाइन में खड़ा किसान खेतों की बुआई को लेकर लाचार हैं। फिर पता चला कि बैंकों से नोट बदलने पर चार हजार रुपये दिए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक पहुंचने पर एक हजार से दो हजार रुपये ही जब किसानों को मिले तो मानसिक रूप से किसान परेशान हो गए।  किसानों को इस समय बीज, खाद, सिंचाई के लिए रुपये की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


इसके बाद अब सहकारी बैंकों में भी नोट जमा करने और बदलने की मनाही होने पर किसान हलाकान हैं। खोह के गत्तू प्रसाद व वीरेंद्र सिंह व बसहर के राममूरत ने बताया कि उनके खाते इन्हीं बैंकों में है।
विज्ञापन

खाद आदि की खरीददारी समितियों से होती है जहां पुराने नोट न चलने से सामग्री खरीद नहीं पा रहे हैं और इसका असर खेती पर भी पड़ रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें