फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए भूमि का निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो- 7- मेडीकल कालेज के लिए भूमि के निरीक्षण के दौरान अधिग्रहण संबधी चर्चा करते डीएम शुभ्रांत कुम? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल व पुलिस अधीक्षक आवास तरौहा रोड की सरकारी भूमि के बारे में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि जिला अस्पताल के पास 4.622 हेक्टेयर व पुलिस अधीक्षक आवास के पास 3.722 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। इन दोनों में से कोई भी भूमि मेडिकल कालेज के लिए ली जा सकती है।
डीएम ने बताया कि जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण होना है। आवश्यक जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उपयुक्त जमीन का चयन कर लिया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी, कानूनगो गोकुलेश ओझा, लेखपाल रामबाबू पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें