बाजार में शकरकंद खरीदते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए जिले में तैयारियां पूरी की ली गई हैं। धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाने के लिए लाखोें श्रद्धालु सुदूर क्षेत्र से पहुंच चुके हैं। तीर्थ स्थल भरतकूप में पांच दिवसीय मेला में दुकान सज गईं। इस वर्ष मकर संक्रांति के दूसरे ही दिन गणेश चतुर्थी का पर्व होने से महिलाओं ने बाजार से खरीददारी की।
मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर रामघाट सहित शहर की नदियों किनारे बने घाटों की सफाई नगर पालिका के कर्मियों ने सफाई की। भरतकूप में लगने वाले पांच दिवसीय मेला की भी तैयारी पूरी की गई।
मेला स्थल पर सैकड़ों दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं। राजापुर, मऊ में यमुना नदी के बने घाटों में भी बड़ी संख्या मेें श्रद्धालू डुबकी लगाएंगे। इसके लिए तैयारियां की गई है। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मजिस्ट्रेटाें ंकी तैनाती की है।
वही मकर संक्र ांति पर्व के दूसरे दिन रविवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए लोगों ने शकरकंद सहित पूजन सामग्री खरीदी। इसके पूर्व शुक्रवार को घरों में लोेगों ने लोहड़ी का पर्व मनाकर पकौड़ी व दही बड़े का आनंद लिया।