फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को मतपेटी सी ल करना सिखाया

Thu, 12 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मतपेटी के रखरखाव की जानकारी देते प्रशिक्षक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक विधायक चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को मतदान पेटी को खोलना, बंद कराना व मतदान पेटी को सील करना आदि बताया गया।
विज्ञापन



   प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने कहा कि  पीठासीन / मतदान अधिकारी को जो भी प्रशिक्षण दिया गया है वह ध्यान से देखें और चुनाव के दिन दिये गये प्रशिक्षण के आधार पर कार्य करें। पीठासीन अधिकारी मतपत्र के पीछे हस्ताक्षर करेंगे और चिन्ह लगाएंगे। इस मतदान में अंकों एवं रोमन लिपि का प्रयोग होगा। मतपत्र को खड़ा मोड़कर मतदाता को दिया जाय


और उसी प्रकार मोड़कर मतपेटी में डलवाया जाय। एजेंटों को पार्टी के क्रम के आधार बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बूथ स्थापित किये गये हैं। वहां पहले से ही सारी व्यवस्थाएं कर ली जाय। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शिता व शांति पूर्वक कराये।
विज्ञापन


किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण में जो पुस्तिका दी गई है उसका अध्ययन कर लें और उसी के दिशा निर्देश के अनुरूप मतदान करायें
मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद में सात स्थानों चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चित्रकूट, पहाड़ी, मानिकपुर, रामनगर, मऊ एवं नगर पंचायत राजापुर में तुलसी इंटर कालेज में बूथ स्थापित किये गये हैं।




693 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे जिसमें चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी 181, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चित्रकूट में 218, क्षेत्र पंचायत पहाड़ी में 88, मानिकपुर में 68,रामनगर में 40,मऊ में 80 एवं नगर पंचायत राजापुर तुलसी इंटर कालेज राजापुर में 18 मतदाता हैं। चुनाव कराने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें