परसौंजा में ट्रांसफार्मर से जुड़ा तार छूने से मजदूर को करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परसौंजा निवासी प्रेमचंद्र के पिता रामसजीवन (40) बुधवार सुबह शौच के लिए गांव में एक खेत के पास गए थे। वहां ट्रांसफार्मर के लिए खींचे गए सपोर्ट वायर की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उसका शोर सुनकर सबस्टेशन फोन कर बिजली बंद कराई।
लेकिन तब तक तेज करंट लगने से रामसजीवन ने दम तोड़ दिया था। इस संबंध में जेई अनुपम कुमार ने बताया कि रामसजीवन बिजली न रहने पर ट्रांसफार्मर में चढ़कर लाइन ठीक करने लगा। अचानक बिजली आने से उसे करंट लग गया, इससे उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी बुटुआ के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है।