फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य समय से करा सूचना फीड करें

Wed, 04 Feb 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय अधिकारी सभी विकास कार्य समय से कराकर उनकी फोटोग्राफी कराएं और इसकी सूचना कंप्यूटर में फीड कराएं। विकास कार्यों में गुणवत्ता न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सीएम की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को ये हिदायत दी।
विज्ञापन


बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जिन विभागों को सरकार से धनराशि मिल गई है वे कार्यों  में तेजी लाएं। इनमें मानकों के अनुसार पारदर्शिता से काम करें। यदि किसी विभाग के पास धनराशि कम है तो मांग करें। कराए गए कार्यों की फोटो खिंचवाकर सूचना निर्धारित फार्मेट में फीड कराएं।

कार्यदायी संस्थाओं के कार्य संबंधित अधिकारी साइट पर जाकर चेक करें। इस बात का सत्यापन करें कि धनराशि उचित कार्य में खर्च हो रही है कि नहीं। डीएम ने सोलर लाइट के लिए चयनित गांवों की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 2014-15 में नौ गांवों में स्वच्छ शौचालयों के लिए धन मिल चुका है और काम जारी है।

 जिलाधिकारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार से कहा कि जिले में जो तालाब बन रहे हैं, उनके कामों में तेजी लाई जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चल रहे कामों को पूरा करने और धनराशि की जरूरत पर सरकार से मांगने को कहा। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि रिपोर्ट का प्रोफार्मा भरकर ही वित्तीय और भौतिक प्रगति की जानकारी दी जाए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लोहिया आवास पर लगाएं पट्टिका
डीएम ने कहा कि लोहिया आवास पूरा होने पर इसके सामने लाभार्थी और खंड विकास अधिकारी फोटो खिंचवाएं। मकान पर पट्टिका लगवाएं, जिसमें लाभार्थी का नाम, चयनित वर्ष और लागत आदि लिखी हो। विभाग जानकारी संबंधी बोर्ड लगवाएं। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन के नए लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजने और धनराशि की डिमांड करने की बात कही। मंडी परिषद के सचिव को निर्देश दिए कि जो त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट दी गई है, उसे सही कराकर भेजें। लघु डाल नहर के अधिकारी को ग्राम पंचायत से नया प्रपोजल बनाकर भेजने का निर्देश दिया।

गैरहाजिरी से नाराज
बैठक में पैक्सपेड अधिशासी अभियंता के उपस्थित न होने और अवर अभियंता द्वारा सही जानकारी न देने पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को इनके खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। सी एंड डीएस द्वारा विकास कार्य मानक के अनुरूप न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से निरीक्षण को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें