फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों का पालन हो प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Feb 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के सिविललांइस मार्ग पर प्रदर्शन करते मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एशोसिएशन के पदाधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रम कानून व दवा से संबंधित कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग के संबंध में शहर में जुलूस निकाला। प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।   
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के ट्रफिक चौराहे से एसोसिएशन के कार्यक र्ता जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रम संबंधित कानूनों व दवा से संबंधित कानूनों को सख्ती से लागू किया जाये। राज्य सरकारों को श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिये जाये।     मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के लिये गठित राष्ट्रीय बैठक बुलायी जाये। महिला सेल्स कर्मचारियों के लिये छह माह का मातृत्व अवकाश घोषित किया जाये। भारतीय फार्मा उद्योग से अमेरिकी हस्तक्षेप बंद किया जाये। जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स हटाया जाये। दवाओं की आनलाइन बिक्री बंद की जाये। 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन घोषित किया जाये। पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने यदि मांग नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी।
विज्ञापन
    इस मौके पर अभिषेक श्रीवास्तव, करन सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, अशोक पटेल, पंकज गुप्ता, सीएल सिंह, संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, मनीष कुमार, गुलाब सिंह, मनीराम तिवारी, रजनीश कुमार, सौरभ सविता, अनुज श्रीवास्तव, मनोज नामदेव, शोभराज मिश्रा आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें