लैना बाबा मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल साधुसंत।
- फोटो : अमर उजाला
श्री लैनाबाबा सरकार धाम शिवरामपुर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा की शुरूआत भव्य शोभायात्रा से हुुई। शुक्रवार को महिलाएं सिर पर कलश रखकर साधु संतों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुईं।
लैना बाबा सरकार धाम से निकाली गयी शोभा यात्रा में विभिन्न अखाड़ों के साधू संतों के अलावा गाजे बाजे के साथ हाथी, घोड़ा भी शामिल रहे। शोभा यात्रा के समापन पर कथा व्यास प्रभाजी ने कहा कि चित्रकूट धाम में श्रीराम कथा सुनने वालों को पुण्य मिलता है। यहां पर भगवान श्रीराम हर जगह बसे हुए हैं। श्रीराम की भक्ति करने से सारे अवगुण समाप्त हो जाते हैं।
इस मौके पर महंत राममिलन दास जी महाराज व क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं धर्मनगरी स्थित प्रमोद वन में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को महायज्ञ में भक्तों की भीड़ उमड़ी। यज्ञ के साथ हो रही श्रीराम कथा का भी भक्तों ने आनंद उठाया। इस मौके पर आयोजककर्ता स्वामी माधवाचार्य व पंजाबी भगवान आश्रम के महंत राजकुमारदास मौजूद रहे।