फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 94 नये मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोमवार को कोरोना की स्थिति भयावह हो गई। कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो गई है। जबकि 94 नए मरीज मिले हैं। पहले से पॉजिटिव मरीजों में 4 स्वस्थ होकर घर चले गए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 488 हो गई है। इसमें मानिकपुर, भौंरी, सीतापुर, शिवरामपुर के मरीज शामिल हैं। उधर, टीकाकरण अभियान में कुल 1400 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कुल 1628 लोगों की जांच में 94 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब कोरेाना मरीजों की संख्या 2703 हो गई है। जबकि 4 मरीजों के स्वस्थ होने के कारण एक्टिव मरीज 488 हैं। कोरोना टीकाकरण उत्सव के दूसरे दिन जिले में हर सरकारी अस्पताल में टीका लगाने का काम जारी रहा। जिसके चलते कुल 1400 को टीके लगे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें