फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटा प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकला, क्षेत्र सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महाराष्ट्र से लौटे एक श्रमिक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक को बांदा मेडिकल कालेज भेजा गया है। आठ परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। क्षेत्र की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। जिससे जिले में अब संक्र मित लोगों की संख्या 20 हो गई है। जिसमें आठ ठीक हो चुके है। एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। 11 अभी भी एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

गैर प्रांतों में फंसे मजदूरों व श्रमिक रोजाना घर लौट रहे हैं। आठ दिन पूर्व महाराष्ट्र से बरगढ़ थानाक्षेत्र के जमिरा कालोनी निवासी श्रमिक लौटा था। स्वास्थ्य टीम ने जांच के बाद उसे क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा था। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को 55 लोगों को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। 54 रिपोर्ट निगेटिव रहीं।
कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी होते ही मऊ एसडीएम राजबहादुर व सीओ विज्येद्र द्विवेदी के साथ प्रशासन व पुलिस की टीम ने क्षेत्र को सील कर दिया है। संक्त्रस्मित व्यक्ति को बांदा मेडिकल कालेज भेजा है। इस युवक के 8 परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ के अनुसार शुक्रवार को 16 नये सैंपल लिए गए हैं। अबतक जिले में कुल 1282 सैंपल में 1119 सैपल की रिपोर्ट आ चुकी है। टेली मेडिसिन से शुक्रवार को 38 व कुल 2901 मरीजों को इलाज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें