फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद आश्रम के महंत और साधु क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे नयागांव मप्र के जानकी कुंड के पास स्थित आश्रम के महंत, साधु, संतों और शिष्यों को जिला प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। महंत समेत छह साधुओं का सैंपल लिया गया है। आश्रम के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। आश्रम में सतना के एक प्रापर्टी डीलर ने इसी माह भंडारा व पूजन का आयोजन किया था। उसकी सतना में 19 जुलाई को मौत हो गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे सनसनी मची हुई है।
विज्ञापन

मझगवां सतना के एसडीएम हेमकरण ध्रुर्वे व नगर पंचायत के सीएमओ रमाशंकर ने बताया कि जानकीकुंड के पास आश्रम में नौ जुलाई को सतना के एक प्रापर्टी डीलर ने परिवार के साथ पूजन व भंडारे का आयोजन किया था। सतना लौटने पर 19 जुलाई को मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके बाद चित्रकूट के इस आश्रम के महंत समेत साधु और शिष्यों के शुक्रवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। आश्रम में किसी के आने- जाने पर रोक लगाई गई है। महंत समेत सभी को आश्रम में क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें