फोटो-6-दास्तां बताती युवती। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत बरगढ़ कस्बा किला चौराहा निवासी युवती पर घर की छत में सोते समय दो नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। उसके गंभीर चोट आई है। युवती का आरोप है कि जान से उसको मारने की कोशिश की गई। दो दिन से पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
बरगढ़ कस्बा निवासी किराना व्यापारी राजुल द्विवेदी की पुत्री कामिनी द्विवेदी (18) ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की रात वह घर की छत पर सो रही थी। उसी दौरान दो नकाबपोश हमलावर आए हाथ से मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया। जिससे हाथ में गंभीर चोट लगी है। विरोध करने पर वह मौके से भाग गए। उसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है।
रविवार को गांव लौटी युवती ने बताया कि पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।