फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। किशोरी से दुष्कर्म के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता की मां ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि सात दिन पहले नाबालिग बेटी शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। गांव का युवक मुंह दबाकर अपने घर ले गया। सूने घर में बंद कर उससे दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के काफी देर तक घर न आने पर खोजबीन की। वह नहीं मिली। इस पर रिश्तेदारियों में तलाश की। उसी दिन देर शाम पुत्री ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी दी। वह पुत्री को लेकर थाने पहुंचीं। तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट नहीं की गई। आरोपी युवक पर कार्रवाई भी नहीं की गई।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने शुक्रवार को मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें