फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें को पुश्तैनी भूमि पर जुताई से वन विभाग ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। किसानों को पुश्तैनी जमीन पर जुताई-बुआई से वन विभाग ने रोक दिया है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना भरतकूप के भारतपुर गांव के किसान गया प्रसाद, राजेश कुमार, विधवा सुंता ने बताया कि वह लोग कई पीढ़ी से खेतों की जुताई, बुआई कर फ सल ले रहे हैं। राजस्व विभाग को लगान भी देते हैं। कुछ दिन पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने खेत जोतने से मना कर दिया। इसकी विभागीय उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने डीएम को सौंपे पत्र में भूमि पर हस्तक्षेप से वन विभाग कर्मियों को रोकने की मांग की। वहीं जिला वन अधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें