फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही सरकार

विज्ञापन
राजापुर मंडी परिषद में किसानों को संबोधित करते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर। भारतीय किसान यूनियन ने तहसील मंडी परिसर में नये कृषि कानूनों का विरोध किया। जिला महामंत्री अरुण कुमार ने कहाकि सरकार किसानों की आवाज दबा रही है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को हर तरह का समर्थन देने की घोषणा की है। तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहाकि नोट बंदी के बाद अब किसान इस महंगाई की मार झेल रहा है ये सरकार विफल है। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहाकि राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को बारी बारी से लूटा है लेकिन अब किसान अपना समर्थन मूल्य लेकर रहेगा चाहे जितनी कुर्बानी देनी पडे़। स्वामीनाथन की रिपोर्ट पूर्ण अधिनियम के साथ लागू की जाये। धरने में अखिलेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राममूरत नामदेव, नथन यादव, मनोज सिंह, राजा हुसैन, धनराज, विनोद सिंह, उदित नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें