फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 72.39 लाख से संवर रहा खोही तालाब

Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी 42 खोही तालाब पर कार्य करते श्रमिक। संवाद - फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। खोही के तालाब जल्द ही सूरत बदलेगी। नीति आयोग से करीब 72.39 लाख रुपये से इसे संवारा जाएगा। बजट मिलते ही तालाब जीर्णोद्धार के कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन




खोही तालाब काफी दिनों से बदहाल था। ग्रामीण घरों से निकलने वाला कूड़ा डालते थे। इससे तालाब की स्थिति और भी बदरंग हो गई थी। गांव में गिरते जलस्तर को देख प्रशासन ने तालाब के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण की योजना बनाई और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। नीति आयोग से 72.39 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई है। साथ ही बजट भी मिल गया है। ऐसे में प्रशासन ने खोही तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य शुरू करा दिए हैं। तालाब खुदाई के साथ वहां पर पांच मीटर के घाट बनाए जाएंगे। चारों ओर इंटरलॉकिंग बिछेगी। इसके अलावा वहां पर बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। सुकून के पल बिताने के लिए बेंच स्थापित होंगी। मॉर्निंग वॉक के लिए पॉथवे का भी निर्माण कराया जाएगा। सीडीओ डीपी पाल ने बताया कि तालाब पर काम शुरू करा गए हैं। खुदाई कार्य हो चुका है। अब तालाब पर सौंदर्यीकरण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें