चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि जिन क्षेत्रों में खनन कार्य हो रहा है उन्हीं क्षेत्रों पर विकास कार्य कराए जाएं। संबंधित संस्था से स्टीमेट तैयार करा लें। जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया जाना है उन्हें चयनित कर सूची बनाएं।
सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि तथा सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में प्रयुक्त उप खनिजों की रॉयल्टी, परिवहन प्रपत्र संबंधी बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बीएसए से कहा कि जो संस्था कार्य करें उनकी सूची दें। कार्य वाले विद्यालयों में खनिज फाउंडेशन का बोर्ड अवश्य लगाया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।