फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खागा ने कौशांबी को नौ रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वामी तुलसीदास क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खागा व कौशांबी के बीच मैच खेला गया। जिसमें खागा ने नौ रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

बुधवार को धड़कन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में तुलसी स्मारक मैदान में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। उन्होंने खुद भी एक ओवर की बल्लेबाजी की। हिनौता स्पोर्टिंग क्लब कौशांबी के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और दो विकेट पर 100 रन तक पहुंचा दिया।
इसके बाद खागा के लालू ने घातक गेंदबाजी कर पांच विकेट चटकाए और अपनी टीम को नौ रन से जीत दिला दी। इस मौके पर अनूप पांडेय, संदीप द्विवेदी, हर्षित मिश्रा, यश मिश्रा, दीपू मिश्रा, विकास, अंशू, मंटू व अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें