चित्रकूट यूरिया खाद की किल्लत के चलते जिले के किसान परेशान हैं। धान सहित अन्य फसलों में यूरिया खाद डालने के लिए किसान कृषि विभाग सहित पीसीएफ के गोदामों के चक्कर लगा रहे हैं।
जिल में अधिकतर किसान यूरिया खाद का ही प्रयोग करते हैं। इसकी कमी से किसान परेशान हैं। जिले में 2,459 मीट्रिक ट्रन खाद खपत के सापेक्ष 8,31 एमटी है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक से पीसीएफ के बफर गोदामोें और गोदामों से बिक्री केंद्रों तक खाद पहुंचाने के लिए पीसीएफ टेंडर करता है लेकिन भाडे़ की दर बेहद कम होने से ठेकेदारों व अधिकारियों के बीच मामला महीनाें से उलझा है।
ठेकेदार समय से केंद्रों पर खाद नहीं पहुंचा रहे हैं। वहीं जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे ने बताया कि यूरिया खाद की किल्लत नहीं है। गोदम में पर्याप्त स्टाक है। परिवहन में कुछ दिक्कत होने के कारण खाद केंद्रों तक नहीं पहुंच पाती। जल्द ही किसानों को खाद मिलेगी।