फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क से महामारी के खात्मे की मांगी दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। ईद-उल फितर के त्योहार में मुस्लिमों ने कोविड नियमों का ध्यान में रखते हुए खुशी मनाई। एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके साथ ही मस्जिदों व घरों में नमाज पढ़ कर मुल्क से महामारी खत्म करने की दुआ की। मुस्लिम बस्ती में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल सहित अन्य अधिकारियों ने भी पहुंचकर मुस्लिमों को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

सुबह शहर के जामा मस्जिद, नुरानी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में कोरोना काल के नियमों को ध्यान में रखकर नमाज अदा की गई। शहर के पुरानी बाजार स्थित मुस्लिम बस्ती में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। जैसे ही जमा मस्जिद, नूरानी मजिस्द व अन्य मस्जिदों में नमाज समाप्त हुई। मुस्लिमों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बच्चे, महिलायें युवक नये-नये कपडे़ पहनकर एक दूसरे को ईद की बधाई देते रहे। वही कई मुस्लिम परिवार गरीबों के घर-अनाज व खाने पीने की वस्तु सहित कपडे़ भी दान किया।
वही राजापुर, मऊ, मानिकपुर में भी ईद पर्व में मजिस्दों में शासन ती गाइडलाइन के आधार पर नमाज अदा की गई। एसडीएम राजबहादुर, मऊ एसडीएम नवनीत शुक्ला ने भी मुस्लिमों को ईद की बधाई दी। इसी तरह से मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर क्षेत्र में भी मुस्लिमों ने ईद का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें