फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

विज्ञापन
पं.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद खड़े भाजपा नेता। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने जिला कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जम्मू कश्मीर की आजादी के लिए मुखर्जी ने हमेश संघर्ष किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर कार्य करें।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह मातृभूमि के लिए बलिदान हो गए। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र,जिला महामंत्री राजेश जयसवाल, रामरतन प्रजापति, राजेश्वरी द्विवेदी, प्रेमलाल वाल्मीकि, सुरेश अनुरागी, श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे। सदर ब्लाक के ग्राम अमानपुर में पुष्पार्चन व पौधरोपण हुआ। 11 मंडलों के 124 सेक्टर व 839 बूथों पर जन संपर्क कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार लोगों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

पूर्व जिला महामंत्री रघुनाथ प्रसाद जायसवाल, जिला सहमीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, सेक्टर संयोजक संजय पांडेय, बूथ अध्यक्ष मनोज निषाद, विनोद निषाद आदि मौजूद रहे।
मानिकपुर कस्बे में पार्टी कार्यालय में जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर जयंती मनाई। भाजपा के मंडल प्रभारी दिनेश तिवारी, पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य घनश्याम दास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री सच्चिदानंद द्विवेदी, अभिलाष जायसवाल, सेक्टर संयोजक मयंक सिंह, सुमित गुर्जर, विशाल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें