बिजली कटौती व पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते समाजवादी पार्टी के पदाधिकार
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर समेत आसपास के गांवों में बिजली कटौती और पेयजल आपूर्ति न होने पर सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बढ़ रही कटौती से सभी परेशान हैं। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। बिजली कटौती से इनके सामने भी दिक्कत है। शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। व्यापार चौपट हो रहा है। लोग गर्मी से बेहाल हैं।
सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शहरी क्षेत्र में 22 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया था। जिले में छह से आठ घंटे ही आपूर्ति हो पाती है। सपा सरकार में 24 घंटे आपूर्ति हो रही थी। इस मौके पर महासचिव फराज खान, मनोज कुमार, नरेंद्र यादव, सुभाष सिंह पटेल, उमाकांत यादव, अनिल शर्मा, साहबदीन, रुद्रप्रताप यादव, गुलाब खां, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।