फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ रामनगर व दो क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
फोटो- 6- कलक्ट्रेट सभागार में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल व एडीएम जीपी सिंह - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना रोकथाम संबंधी बैठक में जिलाधिकारी ने बीडीओ रामनगर को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राजापुर के दो क्रय केंद्रों के बंद मिलने पर निलंबन के निर्देश दिए हैं। राशन कार्ड संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम शेषमणि पांडेय ने कोरोना वायरस के रोकथाम संबंधी बैठक मेें सीएमओ डॉ विनोद कुमार से कहा कि जिन लोगों की रिपोर्ट प्रथम बार निगेटिव प्राप्त हुई है उनकी दूसरी बार सैंपल की जांच कराएं। उन्होंने बरगढ़ के जमिरा गांव में संक्रमित मिले व्यक्ति के परिजनों को तत्काल क्वारंटीन कराने को कहा। बीडीओ रामनगर द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। इन्हें तत्काल हटा दिया जाए। सीडीओ डॉ महेंद्र कुमार ने बीडीओ मानिकपुर राजेश नायक को निर्देश दिए कि मानिकपुर क्षेत्र का भ्रमण कर प्रवासियों के राशनकार्ड का रजिस्ट्रेशन करा दें।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि जो नोडल अधिकारी गांव में खाद्यान्न वितरण कराने नहीं गए हैं उनकी सूची दें। ताकि इस माह का वेतन रोका जा सके। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी राजापुर द्वारा गेहूं क्रय केंद्र छीबो तथा पराको का निरीक्षण किया गया जो बंद पाए गए हैं। उन्होंने सहायक निबंधक सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि तत्काल केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दूसरे कर्मचारी की तैनाती की जाए। अपर जिलाधिकारी से कहा कि सहायक निबंधक सहकारी समितियों के खिलाफ भी शासन को पत्र भेजें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में निगरानी बढ़ाएं
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों से हॉटस्पॉट क्षेत्र के बारे में सभी व्यवस्थाओं की जानकारी की। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि सभी ग्रामों में ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम निगरानी समिति को सक्त्रिस्य रखें और हॉटस्पॉट का पालन शत प्रतिशत ग्राम तथा नगर में किया जाए। गूगल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन निगरानी समितियों से फीडबैक लिया जाए। विकास भवन में एक कंट्रोल रूम की भी स्थापना कर लिया जाए। अगर ग्राम प्रधान से वार्ता नहीं हो पाती तो समिति के अन्य सदस्यों से वार्ता करें। इस कार्य की निगरानी जिला पंचायत राज अधिकारी करें। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन की स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाए प्रगति बहुत कम है सभी जन सुविधा केंद्रों के प्रभारियों को मैसेज कर कार्य को शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें