फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की तैयारी पर खरीदारी, बाजार गुलजार

विज्ञापन
फोटो- 10- शहर के कजियाना मोहल्ले में इफ्तार करते एक परिवार के सदस्य - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडॉउन के बीच ईद की खुशियां लोगों में दिखाई दे रही है। शहर व कस्बों के बाजार गुलजार है। पोशाक, सेंवई, सूतफेनी आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार की सुबह से बाजारों में रौनक दिखाई दी। कपड़ा बाजार, फलों, बर्तनों की दुकानें सुबह से खुली रही। मुस्लिम बस्ती में खासी रौनक देखी जा रही है। महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाजार मेें खरीदारी करने के लिए निकली। जिसमें नई डिजाइन के सलवार कुर्ता के साथ बच्चों के लिए रंग बिरंगे कपडे़ खरीदा। पुरुषों ने भी खरीदारी किया। लॉकडाउन के कारण सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।
इधर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मुस्लिम बस्तियों का भ्रमण किया। डीएम एसपी ने रोजेदार व मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों से कहा कि कोई भी नमाज अदा करने ईदगाह न जाए। घर पर ही नमाज अदा कर ईद की खुशियां मनाएं।
विज्ञापन

ईद के पूर्व बांटी राशन सामग्री
पहाड़ी। महिला सहायता समूह कैशपार माइक्रो क्रेडिट ने मुस्लिम महिलाओं को ईद के पूर्व राशन सामग्री वितरित की है। महिला सहायता समूह के पहाड़ी ब्रांच के स्टाफ द्वारा कोरोना महामारी के चलते विगत दो माह से लॉकडाउन में परेशान मुस्लिमों के पवित्र त्यौहार ईद के मद्देनजर रखते हुए राहत सामग्री बांटी गई है। इस मौके पर संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश यादव, एरिया रिस्क आफीसर संतोष कुमार, शाखा प्रबंधक नरेश राय, रिंकू प्रदुमन केशरवानी, शिवप्रताप सिंह व अजीत गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
फ ाउंडेशन ने बांटा ईद किट
मानिकपुर । लॉक डाउन में गरीब परिवारों को प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी हर संभव प्रयास कर लोगों तक राहत सामग्री भेजने का काम कर रहे हैं। कस्बे में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिला चेयरमैन एजाज हसन सिद्दीकी ने ईद के त्योहार के मौके पर मानिकपुर नगर एवं मुस्लिम पुरवा मऊ गढ़ी ,सरहट में लगभग तीन सैकड़ा परिवारों को ईद की किट बांटी गई है। संवाद
विज्ञापन

बेहनन पुरवा के पीड़ितों को बांटी ईदी
राजापुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सुरवल गांव के बेहनन पुरवा के अग्नि पीड़ितों को ईद के पूर्व उनके दुख दर्द में समाजसेवी शरीक हुए।
बता दें कि इस पुरवा में एक पखवाड़े पूर्व आग लगी थी जिसमें 47 परिवार तबाह हो गये थे। यहां एक महिला की मौत हो गयी थी। शनिवार को प्राइम विजन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की टीम बेहनन पुरवा पहुंची। जहां टीम ने सामाजिक दूरी का पालन करते आग से पीड़ित महिलाओं, पुरुषों, बच्चों को वस्त्र वितरित किये। प्रबंधक विवेक सिंह ने कहा कि पूर्व में भी स्कूली बच्चों को बैग वितरण और गर्मियों में वाटर कूलर लगवाने का कार्य किया गया है। इस मौके पर राजापुर थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी विवेक मिश्रा, अजय सिंह, कैलाश, तोलाराम सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें