फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिवाली के लिए सजा कर्वी बाजार, सजावटी सामान और रोशनी से बढ़ी रौनक

Fri, 17 Oct 2025 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-15- परिचय- बाजार में सजी सजावट सामग्री की दुकानें। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवाली का पर्व नजदीक आते ही कर्वी बाजार में रौनक लौट आई है। जगह-जगह सजावटी सामान, तोरण मालाएं, रंगीन मोमबत्तियां, स्वस्तिक चिन्ह, रंगोली सामग्री और भगवान की तस्वीरों की दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ रही है और खरीदारी से बाजार गुलजार हो उठा है।
विज्ञापन


दुकानदार राजेश कुमार और महेश ने बताया कि दिवाली पर साज-सज्जा के सामान की सबसे अधिक मांग रहती है। लोग घरों को सजाने के लिए तोरण मालाएं, गमले और नई डिजाइन की तस्वीरें खरीद रहे हैं। रेनू देवी (कर्वी स्टेशन रोड) और रानी शिवहरे (सिविल लाइन) ने बताया कि वे हर साल की तरह इस बार भी घर की सजावट के लिए नए सामान और लाइटें खरीद रही हैं।

इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में भी चहल-पहल बढ़ी है। यहां सजावटी लाइटें, झूमर, टॉर्च और इलेक्ट्रिक दीपक की बिक्री जोरों पर है। व्यापारी नरवेश जैन और योगेश जैन ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए पहले से ही एडवांस स्टॉक मंगवाया गया है। धनतेरस के नजदीक आते ही कपड़ा बाजार में भी भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं साड़ियां और बच्चे नए कपड़े खरीदने में व्यस्त हैं। पूरे कर्वी शहर में इस समय त्योहार की चमक और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।

12 सीकेटीपी-15- परिचय- बाजार में सजी सजावट सामग्री की दुकानें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें