फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कर्वी क्षेत्र बना चैंपियन

Sat, 25 Oct 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-13- परिचय- जिला स्तरीय रैली में विजेताओं को पुरस्कार देते एसपी अरुण सिंह व पूर्व सा
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के चित्रकूट इंटर काॅलेज में आयोजित 27वां जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में कर्वी, राजापुर, मऊ, मानिकपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कर्वी क्षेत्र की टीम का दबदबा रहा। समापन पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कर्वी क्षेत्र सर्वाधिक अंक 489 हासिल कर चैंपियन रहा। जबकि 234 अंक अर्जित कर मानिकपुर दूसरे व 133 अंक प्राप्त कर मऊ तीसरे नंबर पर रहा, वहीं राजापुर क्षेत्र को मात्र 39 अंक मिले। इसमें व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतने वाले खिलाड़ियों में सुनील भौंरी, सचिन सीआईसी, शिवम मिश्रा मऊ, शुभम कलचिहा, अर्चना ज्ञानभारती, राखी ज्ञानभारती, गुड़िया देवकली, साधना जनसेवा कालेज शामिल रहीं। शनिवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने चैंपियन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
संयोजक डीआईओएस रविशंकर व सह संयोजक डाॅ. रणवीर सिंह चौहान ने एसपी सहित समारोह के अध्यक्ष पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र का अंग वस्त्र व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि विद्यालय राष्ट्र की प्रयोगशाला हैं, जहां देश के कर्णधारों का निर्माण होता है । इनके निर्माण शिक्षकों का बहुत बडा योगदान रहता है । शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के प्रति बच्चों का रुझान होना चाहिए। खेलकूद से ही बच्चों में अनुशासन व राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षकों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा खेल की ओर बच्चों का रुझान बढ़ाएं। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक लालमन ने शानदार गीत प्रस्तुत किया। संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक हनुमान प्रसाद शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

-
मंडलीय खेलकूद समारोह आज से

चित्रकूट। माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय 26 वीं मंडलीय बालक-बालिका खेलकूद समारोह 26,27 व 28 अक्तूबर को चित्रकूट इंटर कॉलेज में होगा। उद्घाटन उप्र सरकार के जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद रविवार को सुबह 10 बजे करेंगे। इसमें बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें