मऊ। मनका गांव निवासी प्रवीण कुमार ने शनिवार को ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी के घर जाकर गाली गलौज की। सूचना पर पुलिस मौके पर गई। बरगढ़ थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि पुलिस ने उसे पकड़कर चालान किया। बाद में एसडीएम मऊ कोर्ट में उसे प्रस्तुत किया। एसडीएम रामऋषि राम ने मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी प्रवीण सोशल मीडिया में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस पर ब्लाक प्रमुख की तहरीर पर प्रवीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी मामले में आरोपी शनिवार को उनके घर जाकर गाली गलौज कर रहा था। (संवाद)