फोटो न- 18 सीकेटीपी 12 पुरानी बाजार स्थित पंडाल में दर्शन करते भक्त। संवाद
चित्रकूट। नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को मंदिरों और पंडालों में जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने घरों में बने पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों और पंडालों में कन्या पूजन भी हुआ।
भोर होते ही पुरानी बाजार, नई बाजार स्थित काली देवी मंदिर समेत सभी प्रमुख देवी मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने मां महागौरी का विधि-विधान से पूजन किया। दोपहर में मंदिरों और पंडालों में कन्या भोज कराया गया। कन्याओं को उपहार भी दिए गए।
राजापुर कस्बे में अष्टमी की अलग ही धूम दिखी। न्यू दुर्गा पंडाल, बाल गोपाल, कला नयन, नवदुर्गा गुड़ मंडी, शिवनयन, चंद्रनयन और स्टार दुर्गा पंडाल की भव्य सजावट लोगों को खींच रही है। पंडित राधेश्याम मिश्रा ने बताया, अष्टमी पर महागौरी की पूजा से सभी पापों से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति आती है।