खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट-मझगवां मार्ग पर हजारा मोड के पास ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे कांवड़िये की मौत हो गई। उसकी पहचान महोबा जिले के पिंटू के रूप में की गई।
शनिवार की सुबह महोबा की तहसील सुरहा के ग्राम कौहारी निवासी पिंटू (37) को हजारा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की। थानाध्यक्ष मझगवां आशीष धुर्वे ने बताया कि उसके पास मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम कराया गया।इसके बाद शव लेकर परिजन गांव लौट आए।