औदहा में क्रिकेट मैच में पुरस्कार लेता खिलाड़ी ।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप डी का दूसरा लीग मैच सुभाष स्पोर्टिंग क्लब और ग्रीन पार्क कानपुर के बीच खोला गया। कानपुर ने सुभाष स्पोर्टिंग क्लब को नौ विकेट से हराया।
सांसद कृष्णा पटेल ने दोनों टीमों के बीच टास कराकर मैच की शुरुआत कराई। सुभाष स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए सौरभ ने 25 गेंद में 18, रानू ने 22 गेंद में 12 रनों की पारी के बाद भी निर्धारित 20 ओवर में 65 रन ही बना सकी। कानपुर ओर से नीरज चार ओवर में 13 रन देकर पांच, अभिषेक ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट चटकाया।
जवाब में कानपुर के बल्लेबाज हर्ष ने 16 गेंद में 15 और पीयूष ने 20 गेंद में 21 रन के दम पर टीम ने 8.5 ओवर में 67 रन बना कर मैच को मुट्ठी में कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव, रामबाबू गुप्ता, डॉ सीताराम, गीता सिंह, संतोषी साहू, किरन, लक्ष्मी, खुशी, सौरभ नाहर, लोकेश सिंह, दीपक मिश्रा, अनुराग, आदेश, अनुराग, फिरोज अंसारी, रानू मौजूद रहे।