फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी, ओला गिरने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ/रामनगर। जिले में रविवार से एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बदली छाने के साथ ही बूंदाबांदी हो रही है। सर्द हवाएं भी चल रही है। ओला गिरने की भी आशंका है। इससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से सर्द हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रुक-रुक कर होती रही। सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम खराब होने से किसान चिंतित नजर आए। किसान शिव कुमार शुक्ल ने बताया कि रबी की फसल तैयार होने लगी है। जिसमें सरसों, गेहंू, चना, अरहर की फसल लगी है। यह मौसम गेहूंं की फसल के लिए तो अच्छा लेकिन अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक है।
कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि 15 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हल्की बारिश होने के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 रहा। मौसम खराब को देखते हुए किसान खेतों की सिंचाई का कार्य बंद कर दें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें