फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भक्ति गीतों की धुन के बीच निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार में श्रीमदभागवत कथा के पूर्व भक्ति गीतों की धुन के बीच कलश यात्रा निकली। इसमें शामिल भक्त भक्तिगीतों की धुन पर नाचते गाते मंदाकिनी किनारे पहुंचे। इसके बाद कथा स्थल पर आकर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

नगर के व्यापारी राजेश कुमार अग्रवाल उर्फ राजू व उनके पुत्र अर्पित अग्रवाल के संयोजकत्तव में आयोजित भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मंदाकिनी घाट से कलश में जल लेकर ढोल-नगाड़ों और हाथी के साथ शुरू हुई शोभा यात्रा धुस मैदान होकर काली देवी चौराहे से होते हुए भैरव पागा स्थित कथा स्थल पर समाप्त हुई।
कथा के पहले दिन कथा वाचक बद्री प्रपन्नाचार्य महराज ने कहा कि सत्संग से ही पुण्य मिलता है और विकास होता है। श्रीमदभागवत में भी यह संदेश दिया गया है कि धर्म कर्म करना चाहिए इससे ही मोक्ष मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें