फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निष्पक्षता से कराएं जनसमस्याओं का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय सहित अन्य सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण के लिए जरूरी निर्देश दिए। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में डीएम शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम सदर पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर राजकमल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
पांच शिकायतों का ही निपटारा
राजापुर। मुख्य विकास अधिकारी अमृतापाल कौर व निपटारा न्यायिक फूलचंद यादव ने राजापुर सभागार में तहसील समाधान दिवस के तहत आए हुए 19 फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं पांच समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। सबसे अधिक राजस्व विभाग की शिकायतें प्राप्त हुई। इस मौके पर तहसीलदार विजय कुमार यादव, नायाब तहसीलदार मनोज सिंह, क्षेत्राधिकारी जयकरण सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सरधुवा अंजनी सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामनिवास शुक्ला, सदर लेखपाल प्रदीप तिवारी, कपिलमुनि पाण्डेय, सत्यप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मऊ। अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम एवं अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी नेे तहसील सभागार मऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर जल्द निस्तारण के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि भूमि से संबंधित दों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके जाकर जांचकर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मऊ सौरभ यादव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें