फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी से होता है मानसिक और शारीरिक विकास : त्रिवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में कालिका देवी इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता से मानसिक और शारीरिक विकास में प्रगति होती है। प्रतियोगिता सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला मंत्री नीरज केसरवानी ने कहा कि कबड्डी खेल राष्ट्रीय संस्कृति का महत्वपूर्ण खेल है। इस पर सभी युवाओं को ध्यान देना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी इन सब खेलों को नहीं जानती। जिला सह संयोजक प्रणव भारद्वाज ने कहा कि देश का बल ही युवा है। युवा है तो बजरंग दल है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चतुर्वेदी व तमाम दर्शक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें