राजापुर। सरधुवा थानाक्षेत्र के कमासिन-राजापुर मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सरधुवा आशुतोष तिवारी ने बताया कि रविवार की दोपहर को बांदा जिले के कमासिन निवासी कुलदीप तिवारी (60) बाइक से राजापुर की ओर से जा रहे थे। जब वह लमियारीपुल के पास पहुंचे तभी राजापुर से बांदा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस से बाइक की टक्कर हो गई। सिर पर हेलमेट न होने से बाइक चालक कुलदीप के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। (संवाद)