फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश के सबसे बड़े शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाडे़ की एसटीएफ जांच कर रही है। जांच के दायरे में आए 112 लाइसेंस सतना के जिला मजिस्ट्रेट ने निरस्त कर दिए हैं। इनमें चित्रकूट (मप्र )के कांग्रेस के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी समेत सतना शहर के कई कारोबारी और जिले के रसूखदारों के लाइसेंस भी शामिल हैं। इन लाइसेंसों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित थानों में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लाइसेंस निलंबित करने के आदेश के बाद सतना डीएम अजय कटेसरिया ने कहा है कि सभी शस्त्र निकटतम थाने में एक सप्ताह के अंदर जमा कर दें। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी संबंधित लाइसेंसधारी का शस्त्र जमा कर उसकी प्रति संबंधी को देंगे। कलक्टर कार्यालय को प्रतिदिन का अपडेट दिया जाएगा। महेश कुमार गुप्ता थाना नयागांव, चित्रकूट, राजेंद्र मिश्रा नयागांव चित्रकूट, रमाशंकर द्विवेदी थाना नयागांव चित्रकूट, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी प्रतापपुर थाना धारकुंडी, योगेंद्र द्विवेदी थाना नयागांव चित्रकूट के भी लाइसेंस निरस्त करने के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें